छत्तीसगढ़

22 अक्टूबर से साउथ बिहार समेत तीन एक्स. ट्रेनें प्लेटफार्म 07 से होंगी रवाना

22 अक्टूबर से साउथ बिहार समेत तीन एक्स. ट्रेनें प्लेटफार्म 07 से होंगी रवाना

रायपुर – दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर रायपुर स्टेशन में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में प्लेटफार्म नंबर 05 की चौड़ाई कम होने के कारण रेलवे प्रशासन ने भीड़ बढ़ने की स्थिति में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 5 के स्थान पर 7 नंबर से चलने का निर्णय लिया है।

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीरथगढ़ में बांस की नाव पर रोमांच – Pratidin Rajdhani

यात्रियों से अनुरोध है कि वह सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंचे इसके लिए वह स्टेशन के गुढ़ियारी और के प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 पर आ सकते हैं। यात्रियों को बल्क मैसेज द्वारा उनके फोन नंबर पर भेजा गया है। लगातार रायपुर स्टेशन पर उद्घोषणा के माध्यम से भी यात्रियों को अवगत कराया जा रहा है । साथ ही कुलियों, सफाई कर्मियों ऑटो संचालकों को भी इस हेतु जागरूक किया गया है कि वह सीधे इन यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंचाएं।

दुर्ग-पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस और दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 22 से 27 अक्टूबर एवं गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से प्लेटफार्म 07 से रवाना होगी।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button