RADA
छत्तीसगढ़सरकारी

महापौर ने पार्षदों को निगम सामान्य सभा में नगर विकास के एजेंडों पर नगरहित में खुलकर सकारात्मक चर्चा करने दिया सुझाव

महापौर मीनल चौबे ने एमआईसी सदस्यों और अधिकारियों की बैठक लेकर रायपुर नगर निगम की 29 अक्टूबर की सामान्य सभा की बैठक के निर्धारित सभी एजेण्डों और प्रश्नकाल की पुख्ता तैयारी करने दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महापौर निवास कार्यालय में नगर पालिक निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में आहुत रायपुर नगर निगम सामान्य सभा की बैठक के सम्बन्ध में एमआईसी सदस्य

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, डॉ. अनामिका सिंह, सर्वश्री मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, संतोष सीमा साहू, अमर गिदवानी, नंदकिशोर साहू, भोलाराम साहू, खेम कुमार सेन सहित नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सामान्य सभा की बैठक में चर्चा और विचार – विमर्श हेतु निर्धारित सभी एजेंडों और एक घण्टे के प्रश्नकाल की कार्यवाही हेतु पुख्ता प्रशासनिक तैयारियां तत्काल पूर्ण करवाने के निर्देश दिए हैँ.

स्वास्थ्य मंत्री के गृह ग्राम की ऐतिहासिक उपलब्धि : जिले के खड़गवां सीएचसी को मिला ISO प्रमाणपत्र – Pratidin Rajdhani

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम रायपुर के सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों सहित रायपुर नगर पालिक निगम सत्ता पक्ष के सभी वार्ड पार्षदों को शत – प्रतिशत अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए नगर विकास पर चर्चा और विचार – विमर्श हेतु नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में रखे गए नगर विकास से सम्बंधित सभी एजेंड़ों पर नगर हित में खुलकर सकारात्मक चर्चा कर अपने विचार रखने का सुझाव दिया है, ताकि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में नगर निगम रायपुर के माध्यम से रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, सुव्यवस्थित स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने तेज गति से प्रगतिरत सभी विकास कार्यों की जानकारी नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक के माध्यम से आमजनों को सहजता और सरलता के साथ प्राप्त हो सके और आमजन केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक संख्या में वांछित तौर पर लाभान्वित किये जा सकें.

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका