पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की कार्यालय में हुई बैठक
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की कार्यालय में हुई बैठक

रायपुर। आज देवेन्द्र नगर स्थित पूज्य छग सिंधी महापंचायत के कार्यालय में संध्या 5बजे मुख्य पदाधिकारियों की बैठक रखी गई, विषय: दीपावली मिलन, 26 अक्टूबर, संध्या 7-10 बजे,सिंधु पैलेस शंकरनगर में “दीपावली मिलन” के कार्यक्रम हेतु बैठक रखी गई।।इस अवसर पर महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने अध्यक्ष अमर गिदवानी- संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी के हवाले से बताया,दीपावली मिलन पर प्रमुख पंचायतों के सामाजिक क्षेत्र में योगदान पर उन्हें महापंचायत द्वारा मोमेंटो-शाल- श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि युवा सदस्यों में भी प्रेरणा का संचार हो।
उपस्थित सदस्यों में प्रमुख रूप से संरक्षक: श्रीचंद सुंदरानी- अध्यक्ष:अमर गिदवानी,
महासचिव राधाकिशन सुंदरानी,दल्ली राजहरा मुखी गोविंद वाधवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, चेयरमैन चेतन तारवानी, राजेश गुरनानी,जतिन नचरानी,किशोर आहूजा, जितेन्द्र बडवानी, सुदेश मंध्यान, वासु जोतवानी, आदि उपस्थित रहे।।
बैठक में प्रमुखता से यह निर्णय लिया गया है,इस वर्ष का “दीपावली मिलन” कार्यक्रम सिंधु पैलेस, शंकरनगर स्थित भवन में सम्पन्न होगा।। यह तयशुदा होगा,समस्त छग के प्रत्येक क्षेत्र के मुखीगण उपस्थित रहकर कार्यक्रम का मान बड़ाएंगे।।

