RADA
व्यापार
Trending

नवाचार बढ़ाने को इस्राइली स्टार्टअप्स के साथ साझेदारी करेगा भारत : पीयूष गोयल

नई दिल्ली। भारत नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इस्राइली स्टार्टअप्स के साथ सहयोग करने पर विचार कर रहा है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देश पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए साइबर सुरक्षा और चिकित्सा उपकरणों जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं। गोयल ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौते का एक प्रमुख तत्व प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग होगा। मंत्री अपने इस्राइली समकक्ष नीर बरकत के साथ द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के लिए यहां हैं। गोयल यहां 60 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम अपने स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए इस्राइल के साथ सहयोग कर सकते हैं। इसे हम भारत द्वारा पेश किए जाने वाले पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं को देखते हुए प्रतिस्पर्धी कीमतों पर गहन तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले नवाचार के स्तर तक ले जाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हम इस्राइल के साथ गहरी साझेदारी की ओर देख रहे हैं, जहां प्रत्येक 1,000 लोगों पर एक स्टार्टअप है। इस्राइल ने चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए कृषि, स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में कई आधुनिक और उपयोगी तकनीकें विकसित की हैं। मंत्री ने कहा कि इन नवाचारों का भारत के साथ सहयोग बेहद अहम होगा, खासकर ऐसे समय में जब भारत आने वाले वर्षों में दुनिया का स्टार्टअप कैपिटल बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

गोयल ने कहा कि भारतीय स्टार्टअप्स के साथ काम करने में यहां काफी रुचि है, क्योंकि यह देश भविष्य के लिए पैमाने और अवसर प्रदान करता है। दोनों देश स्टार्टअप ब्रिज स्थापित करने पर भी विचार कर सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका