टेक्नोलॉजी
Trending

OPPO India ने ऑल-न्यू Find X9 सीरीज़ के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव को नए सिरे से परिभाषित किया

नई दिल्ली।  OPPO India ने भारत में अपनी FindX9 सीरीज़ पेश की। यह भारत में प्रीमियम सेगमेंट में एक बेहतरीन पेशकश है। Find X की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस नई सीरीज़ में Find X9और Find X9 प्रो स्मार्टफोन शामिल हैं, जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं। यह नई सीरीज़ शानदार ऑल-राउंड अनुभव प्रदान करती है। इसमें नए युग का हैसलब्लैड कैमरा सिस्टम, जबरदस्त बैटरी लाईफ, शक्तिशाली परफॉरमेंस और सुगम एवं स्मार्ट कलर OS16 जैसी अनेक खूबियाँ हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह नई सीरीज़ भारत में OPPO की जबरदस्त मार्केट परफॉरमेंस के बाद पेश की गई है। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के वर्ल्डवाईड क्वाटरलीमोबाईल फोन ट्रैकर के अनुसार OPPO 2025 की तीसरी तिमाही में 13.9प्रतिशत बाजार अंश के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है।

Find X9 प्रो का 16GB+512GB का वर्ज़न 109999 रुपये में उपलब्ध है। Find X9 का 12GB+256GB का वर्ज़न 74999 रुपये और 16GB+512GB का वर्ज़न 84999 रुपये में उपलब्ध है। इन दोनों वैरिएंट्स की सेल 21 नवंबर से शुरू होगी।

Find X9 प्रो OPPO e-storeअमेज़ॉनफ्लिपकार्ट और मेनलाईन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। वहीं Find X9 OPPO e-storeफ्लिपकार्टऔर मेनलाईन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। हैसलब्लैड टेलीकन्वर्टर किट 29,999 रुपये के अतिरिक्त शुल्क में OPPO e-store पर मिलेगी।

OPPO ने Find X9 सीरीज़ के साथ ही अपना लेटेस्ट टीडब्लूएस, Enco Buds3 Pro+ भी लॉन्च किया, जिसका मूल्य 2,099 रुपये है। लॉन्च ऑफर के अंतर्गत यह 21 नवंबर से 30 नवंबर, 2025 तक 1899 रुपये में मिलेगा। इसे OPPO e-storeफ्लिपकार्टअमेज़ॉन और मेनलाईन रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकेगा।

OPPO में हेड ऑफ प्रोडक्ट स्ट्रेट्जी, पीटर डोह्युंग ली ने कहा, ‘‘OPPO की Find X9 सीरीज़ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से यूज़र्स की अपेक्षाओं को बदल देगी। पिछली कुछ तिमाहियों से भारत में ग्राहक लगातार प्रीमियम स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। हम एक ग्राहक-केंद्रित ब्रांड हैं, इसलिए हम ऐसे उत्पाद पेश करते हैं, जो ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप हों। हमारी Find X9 सीरीज़ पूरी तरह से फ्लैगशिप अनुभव के साथ कैमरा क्वालिटी, डिज़ाईन एस्थेटिक्स, शानदार परफॉरमेंस और स्मूथ यूज़र अनुभव के मामले में नए मानक स्थापित कर रही है। हमें भारत के ग्राहकों के लिए प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव लाने के OPPO के सफर में इस सबसे जबरदस्त फ्लैगशिप के साथ एक नया अध्याय शुरू करने की खुशी है। हमें विश्वास है कि Find X9सीरीज़ अपने बेजोड़ इनोवेशन के साथ ग्राहकों को असाधारण अनुभव प्रदान करेगी, तथा सबसे अच्छे मूल्य प्रस्ताव में बेहतरीन यूज़र अनुभव प्रदान करने वाले ब्रांड के रूप में OPPO की स्थिति को मजबूत करेगी।’’

OPPO की इनोवेशन की विरासत हो जारी रखते हुए Find X9 सीरीज़ में फ्लैगशिप मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 चिपसेट और ColorOS 16 दिया गया है, जो अत्याधुनिक परफॉरमेंस के साथ शानदार डिज़ाईन और AIइंटैलिजेंस प्रदान करते हैं। इस सीरीज़ में OPPO के नए लुमो इमेज इंजन और 200MP के हैसलब्लैड टेलीफोटो कैमरा, जो प्रो-मॉडल में उपलब्ध है, के साथ हैसलब्लैड मास्टर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो बेमिसाल इमेज़ प्रेसिज़न प्रदान करता है। Find X9 सीरीज़ अपने हाई-परफॉरमेंस बैटरी सिस्टम और IP66, IP68 एवं IP69 प्रोटेक्शन के साथ फ्लैगशिप लेवल की ड्यूरेबिलिटी प्रदान करती है। इसके स्लीक और व्यवहारिक डिज़ाईन से दैनिक उपयोग के लिए शानदार परफॉरमेंस मिलती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका