RADA
देश-विदेश

सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने ली शपथ, समारोह से राहुल गांधी ने बनाई दूरी

नई दिल्ली। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) चुने गए जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को शपथ ले ली। शपथ समारोह से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दूरी बनाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस सूर्यकांत को भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) के तौर पर पद की शपथ दिलाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई शामिल हुए। भारत के मुख्य न्यायाधीश के शपथ समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, ब्राजील, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज भी शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के शपथ समारोह से लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) चुने गए जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर गायब थे। किसी को नहीं पता कि वे कहां हैं या उन्होंने एक जरूरी संवैधानिक कार्यक्रम में हिस्सा क्यों नहीं लिया।

भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भारत के नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी क्यों नहीं थे? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संसद में रुकावट डालने, संवैधानिक गणमान्य व्यक्ति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने के अलावा विपक्ष के नेता ने क्या खास योगदान दिया है?

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका