
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, 4 शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे, शीतलहर का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। चार प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है। मैनपाट में रात का पारा 4°C से नीचे चला गया और वहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गईं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5°C, पेंड्रा में 8°C और जगदलपुर में 9.8°C रिकॉर्ड किया गया। इन क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। पिछले 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान 30.4°C रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात के समय घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और वृद्ध और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। शीतलहर के कारण सड़क और अन्य जगहों पर सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है।
