RADA
व्यापार

HDFC Bank ने दी करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत, बैंक ने किया बड़ा ऐलान

HDFC Bank देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत का ऐलान किया है। बैंक ने अपने MCLR रेट्स में 0.05% (5 बेसिस प्वाइंट) की कटौती की है। यह कदम RBI द्वारा रेपो रेट 5.50% से घटाकर 5.25% करने के बाद आया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब बैंक का नया MCLR रेंज 8.30% से 8.55% के बीच है, जो पहले 8.35% से 8.60% था। इस बदलाव का फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके होम लोन या अन्य रिटेल लोन MCLR, RLLR या RBLR से जुड़े हैं। दरें घटने से या तो EMI कम होगी या लोन की अवधि घट सकती है, जिससे लोन लेने वालों की जेब पर बोझ कम होगा।

MCLR क्या है?

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिसके नीचे बैंक किसी ग्राहक को लोन नहीं दे सकता। यह सिस्टम 2016 में RBI ने शुरू किया था ताकि ब्याज दरें पारदर्शी हों और ग्राहकों को फायदा मिले। जब RBI रेपो रेट बदलता है, उसका असर धीरे-धीरे MCLR पर पड़ता है।

नए MCLR रेट्स (7 दिसंबर 2025 से)

समयनया MCLRपुराना MCLR
ओवरनाइट8.30%8.35%
1 महीना8.30%8.35%
3 महीने8.35%8.40%
6 महीने8.40%8.45%
1 साल8.45%8.50%
2 साल8.50%8.55%
3 साल8.55%8.60%

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका