छत्तीसगढ़

यूको बैंक के कार्यपालक निदेशक पहुंचे रायपुर, शाखा प्रबंधकों की ली मीटिंग

यूको बैंक के कार्यपालक निदेशक पहुंचे रायपुर, शाखा प्रबंधकों की ली मीटिंग

यूको बैंक के कार्यपालक निदेशक राजेंद्र कुमार साबू अपने 2 दिवसीय दौरे  पर  रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रायपुर अंचल कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों और  अंचल की सभी शाखाओं  के शाखा प्रबन्धकों की शाखावार व्यवसाय की समीक्षा की।

कार्यपालक श्री साबू द्वारा अंचल कार्यालय के सभी विभागों के प्रभारियों से वन टू वन चर्चा की और उस कार्य को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया तथा फीडबैक भी प्राप्त किए साथ ही साथ विभागों को अपना शत – प्रतिशत योगदान देने का निर्देश किया।

शाखा प्रबन्धकों की समीक्षा बैठक में श्री साबू ने सभी शाखा प्रमुखों को अपने –अपने मार्च 2024 के दिये गए लक्ष्य को प्राप्त करने , डिजिटल बैंकिंग को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया।बैंक के यूएसपी पर ध्यान देने और टॉप 50 ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर ज़ोर दिया। उन्होंने बैंक एवं जनमानसकी उन्नति के लिए उत्कृष्ट ग्राहक सेवा एवं ग्राहक संपर्क की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला।

श्री साबू जी ने यूको बैंक के गणमान्य ग्राहकों के साथ भेटवार्ता की एवं उनसे  फीडबैक प्राप्त किया।

इस अवसर पर अंचल प्रमुख लकि नायक, उप अंचल प्रमुख  एन.पी. सिंह, सहायक महाप्रबंधक एवं एमएसएमई हेड पलाश हलदर और सभी यूकोजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका