छत्तीसगढ़

पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह ने वार्ड में आयोजित रामकथा में की सहभागिता

रायपुर। पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह ने अपने वार्ड में आयोजित पावन रामकथा में सहभागिता कर दर्शन किए तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी दिव्य कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. अनामिका सिंह ने कहा कि रामकथा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली महान प्रेरणा है। भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यबोध का संदेश देता है, जो आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक है।

रामकथा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन का वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

Back to top button
📰 E-Paper