छत्तीसगढ़

कमिश्नर के आदेश पर जोन 8 की बड़ी कार्रवाई: हीरापुर में व्यावसायिक गोडाउन का अतिरिक्त अवैध निर्माण ध्वस्त

रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपडा, सहायक अभियंता  अमन चंद्राकर, उपअभियंता  अबरार खान,  लोचन प्रसाद चौहान की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 अंतर्गत हीरापुर क्षेत्र में व्यवसायिक गोडाउन में सागने की ओर अतिरिक्त अवैध निर्माण किये जाने पर नियमानुसार संबंधित भवन स्वामी को नोटिस जारी कर अभियान पूर्वक गैस कटर और श्रमिको की सहायता से अतिरिक्त अवैध निर्माण तोडकर हटाने की कार्यवाही स्थल पर की गई।

Back to top button
📰 E-Paper