उत्तरप्रदेश

योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन! देवरिया में अवैध मजार जमींदोज, सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा; इलाके में मचा हड़कंप

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। देवरिया शहर में स्थित अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार को रविवार को प्रशासन ने गिरा दिया। यह मजार सरकारी बंजर जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी। इस मामले की शिकायत देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज की।

एसडीएम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
यह मामला देवरिया की एसडीएम कोर्ट में चल रहा था। प्रशासन की निगरानी में कई बार जमीन की पैमाइश कराई गई, जिसमें साफ पाया गया कि मजार सरकारी जमीन पर बनी हुई है। इसके बाद एसडीएम कोर्ट ने जमीन को सरकारी बंजर भूमि घोषित करते हुए मजार को हटाने का आदेश दिया।

मजार कमेटी ने भी मानी गलती
मजार कमेटी ने भी कोर्ट के फैसले को स्वीकार कर लिया था। कमेटी के अध्यक्ष राशिद खान ने लिखित में प्रशासन को बताया कि मजार अवैध जमीन पर बनी है और इसे हटाने में वह पूरा सहयोग करेंगे।

तीन बुलडोजर और भारी पुलिस बल तैनात
रविवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ तीन बुलडोजर मौके पर भेजे। इसके बाद मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

Back to top button
📰 E-Paper