देश-विदेश

BREAKING NEWS : बीजेपी अध्यक्ष चुनाव की तारीख का ऐलान, नितिन नबीन की ताजपोशी की तैयारी पूरी…जानें पूरा कार्यक्रम

BREAKING NEWS : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। अगले हफ्ते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी को होगा. 20 जनवरी को चुनाव होगा।

सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगें। उनके लिए नामांकन पत्र के कई सेट दाखिल किए जाएंगे। इन नामांकन पत्रों पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर होंगे। पार्टी के SC, ST और महिला नेताओं की तरफ से भी नामांकन पत्र दाखिल कराए जाएंगे।

Back to top button
📰 E-Paper