RADA
राज्य

Mp News : पुलिस ने वाहन समेत 33 पेटी शराब की जब्त

Mp News : पुलिस ने वाहन समेत 33 पेटी शराब की जब्त

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अटेर रोड से एक वाहन को पकड़ा जिसमें 33 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शराब की कीमत 6 लाख 74 हजार बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धरपकड़ की कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी की और एक बोलेरो को रोका जिसमें 33 पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ा है। शराब को आरोपी सीधे तौर पर लोकसभा चुनाव के दौरान खफाने की फिराक में था। आरोपी का नाम विनय दीक्षित निवासी बढ़पुरा थाना अटेर है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका