छत्तीसगढ़
Rajdhani news : पुलिस परेड ग्राउंड में उड़े रंग-गुलाल, सीएम ने लोगों के साथ मनाई होली
Rajdhani news : पुलिस परेड ग्राउंड में उड़े रंग-गुलाल, सीएम ने लोगों के साथ मनाई होली
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों के साथ होली मनाई। विष्णु देव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ वासियों को होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। प्रदेश वासियों से मेरा आग्रह है कि इस त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सद्गुणों को अपनाएं : सीएम विष्णुदेव साय
होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि बुराई में अच्छाई की जीत का त्यौहार है। इस त्योहार में दुश्मन भी गले मिलते हैं। प्रदेशवासियों से आग्रह है कि सभी शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं।

