छत्तीसगढ़

महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ पुरानी बस्ती थाना प्रभारी से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया

रायपुर :महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ का प्रतिनिधि मंडल विमल बाफना के नेतृत्व में थाना प्रभारी पुरानी बस्ती श्री शील आदित्य सिंह से मिलकर लाखे नगर ढाल के व्यापारियों को होने वाली परेशानी समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई बढ़ते अपराध के चलते व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ठेले खोमचे वालों की आड में सामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहता है जिस पर कड़ी कार्यवाही करने का आग्रह किया गया इसके साथ ही पेट्रोलिंग गश्त लगातार बढ़ाने नशे का व्यापार रोकने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने को लेकर चर्चा हुई महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के द्वारा पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष विमल बाफना विनोद जोशी राजकुमार अग्रवाल प्रशांत भागवत वैभव सालुंके विनोद जैन ऋषभ जैन अतीक खान विजय कलंत्री उपस्थित थे थाना प्रभारी ने व्यापारियों को होने वाली समस्याओं गंभीरता से सुना इसका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया और कहा कि किसी भी समस्या के लिए व्यापारीगण कभी भी थाने में मिल सकते हैं

Back to top button
📰 E-Paper