RADA
छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा प्रवास पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर। दल्लीराजहरा प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा के नगर आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। यह स्वागत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सक्रिय युवा स्वाधीन जैन के नेतृत्व में किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर प्रवेश द्वार पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र टेकाम, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा गगनदीप सिंह, प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश दसोड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वाधीन जैन एवं जयदीप गुप्ता, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा समीर खान, अनाज किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश छाजेड़, वरिष्ठ व्यापारी झुमरमल छाजेड़, राजहरा परिवहन संघ के कोषाध्यक्ष अशोक लोहिया, पार्षद विशाल मोटवानी एवं वीरेंद्र साहू, पूर्व कोषाध्यक्ष रमेश जैन, मीडिया प्रभारी आशीष लालवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील झा, पूर्व जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा हितेश कुमार डोंगरे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, व्यापारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष ने सभी साथियों द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया तथा अल्पसंख्यक समाज के कल्याण, उत्थान एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका