
77वाँ गणतंत्र दिवस: रायपुर नगर निगम ने शहीदों और महापुरुषों को किया नमन, शहर की सभी प्रतिमाओं की विशेष सफाई कर अर्पित की पुष्पांजलि
रायपुर -राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर आज 77वें गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2026 के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित शहीदों/ महापुरुषों/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की समस्त मूर्तियों / प्रतिमाओं की सुव्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई करवाकर सभी मूर्तियों/ प्रतिमाओं में सादर ससम्मान माल्यार्पण किया गया और भारत माता और सभी वीर सपूतों का सादर नमन किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्थित भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, महात्मा गाँधी, अमर शहीद भगत सिंह, अमर शहीद हेमू कालाणी, वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी, वीरांगना रानी दुर्गावती, संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर, एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, श्रीमती इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी, अटल बिहारी वाजपेयी,अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पण्डित रविशंकर शुक्ल, पूर्व मुख्यमंत्री पण्डित श्यामा चरण शुक्ल, रायपुर नगर पालिक निगम के पूर्व महापौर बलवीर सिंह जुनेजा सहित सभी शहीदों / महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का उनके मूर्ति/ प्रतिमा के सम्पूर्ण परिसरों, स्थलों की व्यवस्थित सफाई और पानी से धुलाई करवाकर माल्यार्पण करते हुए सादर नमन किया गया.


