
स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर जोन 5 में बड़ी बैठक: जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल ने ‘रामकी’ कंपनी और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जोन 5 अध्यक्ष ने स्वच्छता रैंकिंग बेहत्तर बनाने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था सुधारने सहित दिए अनेक निर्देश
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल ने जोन 5 कार्यालय में जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा की उपस्थिति में अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कंपनी के एरिया सीनियर मैनेजर और वार्ड सफाई सुपरवाईजरो की बैठक स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2025-26 की प्रशासनिक तैयारियों के संदर्भमें ली एवं समीक्षा कर अनेक निर्देश अधिकारियों को दिये।
नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल एवं जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक ने रामकी कंपनी के सीनियर मैनेजर और वार्ड सफाई सुपरवाईजरो को रायपुर की स्वच्छता रैंकिंग बेहत्तर बनाने सभी वार्डो में दैनिक डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था में जनअपेक्षित सुधार करने के निर्देश दिये। निर्देश दिये गये कि रामकी कंपनी सभी वार्डो में आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्रो में प्रतिदिन सूखा और गीला कचरा पृथक-पृथक घरो और दुकानो से प्राप्त करने व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं दुकानदारो एवं भवन स्वामियों से घरो व दुकानों में 2-2 डस्टबीन रखकर सूखा और गीला कचरा पृथक डस्टबीन में रखकर प्रतिदिन निगम सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने स्वच्छता कायम करने जागरूक बनाने का कार्य नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग के साथ पार्षदो की अगुवाई में जनजागरण अभियान चलाकर सुनिश्चित करें।
बैठक में जोन अध्यक्ष एवं जोन कमिश्नर ने रामकी कंपनी के सीनियर मैनेजर और वार्ड सफाई सुपरवाईजरो को निर्देशित किया कि सभी वार्डो की सभी गलियो में सभी आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्रो में रामकी कंपनी की सफाई गाडियां पहुंचे एवं प्रतिदिन नियमित शत प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य व्यवस्थित रूप से मॉनिटरिंग प्रतिदिन करके सुनिश्चित करें। इसे लेकर जोन अध्यक्ष एवं जोन कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की कि रामकी कंपनी की सफाई गाडियां प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे तक कार्य क्षेत्र में नहीं पहुंच रही है एवं कई गलियों और व्यवसायिक क्षेत्रो में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य नहीं किया जा सक रहा है। निर्देश दिये गये कि प्राथमिकता से लेकर रामकी कंपनी के एरिया सीनियर मैनेजर और सभी वार्डो के वार्ड सफाई सुपरवाईजर, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था नगर हित में सुधारे। जोन अध्यक्ष एवं जोन कमिश्नर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को स्वच्छता निरीक्षको सहित व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग कर व्यवस्था की शीघ्र सुधारने निगरानी करने निर्देशित किया है, ताकि शहर के जोन 5 के वार्डो का क्षेत्र स्वच्छ व साफ सुथरा नजर आए और इससे शहर की स्वच्छ रैंकिंग बेहत्तर बनने में सक्रिय सहभागिता जोन 5 क्षेत्र शहर में दर्ज करवा सके।
