RADA
छत्तीसगढ़
Trending

वन रक्षक भर्ती के लिए दौड़ रहा अभ्यर्थी बेहोश होकर गिरा, माैत

कांकेर । जिला मुख्यालय के नगर सैनिक ग्राउंड में वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए युवक महेंद्र कुमार कुरेटी निवासी नरहरपुर-कसवाही दौड़ते वक्त अचानक बेहोश हो गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मिली जानकारी के अनुसार कांकेर में आज साेमवार काे नगर सैनिक ग्राउंड में वन रक्षक भर्ती के लीए फिजिकल टेस्ट हो रहा था, जहां जिलेभर से अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने के लिए नगर सैनिक ग्राउंड पहुंचे हुए थे। इसी दौरान नरहरपुर-कसवाही गांव से पहुंचे अभ्यार्थी महेंद्र कुमार आज सोमवार सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ में शामिल हुआ था। इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर निचे गिर गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि नगर सैनिक ग्राउंड में एक युवक की वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई है। जिसका मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। युवक की मौत का कारण अज्ञात है, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका