RADA
अपराध

सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंहद्वारा जिले में दर्ज संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की पता तलाश कर मशरूका बरामद करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। प्रार्थिया रजनी कुजूर पति स्व संजीव कुमार कुजू उम्र 40 वर्ष निवासी राजीव विहार कालोनी सरकण्डा द्वारा 24 मई को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 12 मई को अपने मकान में ताला लगाकर अपने बुआ के घर परिवार के साथ जबलपुर मध्यप्रदेश गई थी। जहां से 24 मई की सुबह करीब 4 बजे वापस आयी तो देखी कि मोहल्ले के लोग एक लड़के को पकड़कर रखे थे जिसे मोहल्ले में चोरी कर भागते हुये पकड़कर रखना बताये। जैसे ही अपने घर के गेट का ताला खोलकर अंदर गयी तो देखी घर के दरवाजा में लगे ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखी तो आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर एवं गुल्लक के नगदी चिल्हर पैसे करीब 1000 रू. जुमला किमती 30000 रू. का मशरूका को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर मुहल्ले वासियों द्वारा पकड़े गये संदेही विधि से संघर्षरत् नाबालिक से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी आदू उर्फ आदित्य सूर्यवंशी के साथ मिलकर प्रार्थिया के मकान में चोरी करना एवं आदू उर्फ आदित्य सूर्यवंशी को सामान लेकर भाग जाना बताया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ कर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी के घर में चोरी करना एवं पकड़े जाने के डर से सामान नदी में फेक देना, बाद में दूढने पर नहीं मिलना बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी का नगदी रकम 300 रू. बरामद कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका