
चौधरी से की सौजन्य भेंट मुलाकात,चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री माननीय ओपी
आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी के नेतृत्व में चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान व्यापारियों और उद्योग जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान माननीय वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने चैंबर के पदाधिकारियों की बातों को बड़े ध्यान और धैर्य से सुना। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रमुख चर्चा के बिंदु:– 1. व्यापारियों की समस्याओं का समाधान:– प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न व्यापारिक चुनौतियों
और सरकारी नीतियों से जुड़ी समस्याओं को मंत्री जी के समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने गंभीरता से विचार किया।
2. राज्य के आर्थिक विकास में योगदान:– चैंबर ने राज्य के आर्थिक विकास में व्यापारियों और
उद्योगों की भूमिका पर प्रकाश डाला और सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमें खुशी है कि हमारे आदरणीय मंत्री जी ने हमें इतना महत्वपूर्ण समय दिया और हमारी बातों को इतने ध्यान से सुना। हम चैंबर परिवार की ओर से उनके इस सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा एवं उपाध्यक्ष जितेंद्र शादीजा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
(अजय भसीन)
प्रदेश महामंत्री
मो. 9630163987

