अपराध
Trending

सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर अपराधी गिरफ्तार  

लखनऊ । यूपी एसटीएफ की टीम ने शनिवार को मेरठ से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त भारतीय सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ और आर्मी इंटेलीजेंस टीम की सयुंक्त टीम ने बागपत जनपद के ग्राम हेवा निवासी राहुल कुमार को मेरठ से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बिहार के वह अपने साथी राजू पटेल और हरियाणा निवासी सोमवीर के साथ भारतीय सेना में भर्ती कराने के नाम पर लोगों को प्रभाव में लेकर उनसे मोटी रकम वसूलता है। उसके एवज में उसे पचास हजार रुपये मिलता है। वर्ष 2018 में में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में नकल कराने के मामले में अपने साथी सोमवीर आदि के साथ जेल भी जा चुका है। जेल से छूटने के बाद सोमवीर ने उसे आर्मी से भर्ती कराने के लिए लड़के उपलब्ध कराने को कहा था और राजू पटेल से उसकी बात कराया था। इसके बदले राजू ने उसे पचास—पचास हजार रुपये देने को कहा था। इस पर अपने साथियों के साथ मिलकर राजू से कुछ लोगों का सम्पर्क कराया था। राजू ने सोमवीर को दिया था। उसके माध्यम से सुमित के माध्यम से मिला था। सुमित ने एक—एक सेट उसे देकहमर कहा था कि चयनित लोगो को बुलाकर उन्हें दे देना। इसी क्रम में यहां हुआ था,जो गिरफ्तार कर लिया गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper