छत्तीसगढ़
Trending

Breaking:नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमा क्षेत्र में मुठभेड़, प्रधान आरक्षक शहीद, चार नक्सलियों के शव बरामद

नारायणपुर/दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम बलिदान हो गए हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक चार वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हैं। इसके अलावा एके- 47, एसएलआर जैसे आटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के अनुसार, नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत 3 जनवरी को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ रवाना हुई थी। नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए चार जनवरी की शाम से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper