RADA
छत्तीसगढ़
Trending

राम भक्तों के लिए सौगात: अब छत्तीसगढ़ से अयोध्या धाम तक चलेगी नियमित ट्रेन

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से संभव हुआ सपना, विधानसभा में ऐतिहासिक संकल्प पारित

रायपुर। जय श्री राम! छत्तीसगढ़ के राम भक्तों के लिए यह खबर किसी उत्सव से कम नहीं है। जिस अयोध्या धाम के दर्शन की वर्षों से कामना की जा रही थी, अब वहां तक की यात्रा और भी सुगम होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने श्रद्धालुओं को एक अनमोल सौगात दी है—अब छत्तीसगढ़ से अयोध्या धाम के लिए नियमित ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन भक्तों को सीधे प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि तक पहुंचाएगी, जिससे उनकी धार्मिक यात्रा अब और अधिक सहज और सुगम बन जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ की विधानसभा में 28 फरवरी 2025 को एक ऐतिहासिक पल आया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सानिध्य में भाजपा विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग-नौतनवा अप-डाउन ट्रेन के अयोध्या धाम तक दैनिक परिचालन का अशासकीय संकल्प प्रस्तुत किया। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ल ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और पूरे सदन ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस निर्णय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की विशेष भूमिका रही। अब यह संकल्प केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा और शीघ्र ही अयोध्या धाम तक ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

राम भक्तों के लिए आसान होगी यात्रा

छत्तीसगढ़ में भगवान राम को लेकर विशेष भक्ति भाव है। यह वही धरती है, जहां प्रभु श्रीराम का ननिहाल है और यहीं वनवास के दौरान सबसे अधिक समय बिताया, आज भी यहां के नागरिक भगवान श्रीराम को अपने भांचा राम के रुप में पूजते हैं। उनकी पावन स्मृतियों से जुड़ा यह राज्य अब अयोध्या से और भी मजबूत संबंध जोड़ने जा रहा है। अब श्रद्धालुओं को लंबी प्रतीक्षा या परिवहन की असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आस्था और भक्ति का सेतु

छत्तीसगढ़ और अयोध्या का संबंध केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक भी है। यह ट्रेन केवल एक यात्रा का साधन नहीं, बल्कि राम भक्तों की आस्था का पुल बनेगी, जो उन्हें प्रभु श्रीराम के चरणों तक पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह पहल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और राम भक्ति की परंपरा को और मजबूत करेगी। अब हर राम भक्त निश्चिंत होकर, श्रद्धा के साथ अयोध्या धाम के दर्शन कर सकेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका