
चंडीगढ़ । अमृतसर स्थित दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आई एक युवती ने गुरुवार को सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। लाश को अमृतसर के अस्पताल में रखवाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल
दरबार साहिब के प्रबंधक विक्रम सिंह के अनुसार महिला की उम्र करीब 25 साल है। वह आज सुबह 9.30 बजे माथा टेकने आई थी। उसने माथा टेका या नहीं, यह तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन वह इसी परिसर में स्थित गुरुद्वारा बाबा अटल राय जी की सातवीं मंजिल पर चढ़ गई और उसने छलांग लगा दी।
ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ
कूदने के बाद जैसे ही महिला नीचे गिरी तो वह खून से लथपथ थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि वह अकेली आई थी या उसके साथ कोई और भी था। यह लड़की कौन है और कहां से आई है, इसका पता नहीं चल पाया है।
ये खबर भी पढ़ें : बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें

