RADA
उत्तराखण्ड
Trending

विवाद में युवती को सरेराह पीटा

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद ने सोमवार देर रात उस समय विकराल रूप ले लिया, जब एक युवती को एक ही परिवार के कई सदस्यों ने मिलकर बेरहमी से पीट डाला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्वालापुर के सीतापुर क्षेत्र में हाईवे से लगी सर्विस लेन पर एक युवती स्कूटी से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक परिवार के कुछ लोगों से उसका मामूली विवाद हो गया। युवती से स्कूटी हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते गाली-गलौज में बदली और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद युवती को बालों से पकड़कर घसीटा गया, थप्पड़-घूंसे मारे गए और जमीन पर गिराकर लातों से पीटा गया।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, लेकिन कोई भी युवती को बचाने नहीं आया। घटना की सूचना मिलने के बाद ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता से शिकायत दर्ज कर ली गई है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका