RADA
छत्तीसगढ़
Trending

धान उपार्जन केन्द्र में लगी भीषण आग, 10 हजार बारदाना जलकर खाक

सारंगढ़। आधी रात काे बोहराबहाल धान उपार्जन केन्द्र के कार्यालय में भीषण आग लग गई, जिससे कार्यालय जलकर खाक हो गया। बोहराबहाल में झोपड़ी बनाकर कार्यालय का संचालन किया जा रहा था, जहां  देर रात करीब 1 बजे आग लगने से करीब 10 हजार बारदाना, कंप्यूटर सेट, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मोटरसाइकिल समेत अन्य कई कीमती सामान जलकर राख हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह हादसा यह साबित करता है कि धान खरीदी के केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धान उपार्जन केंद्रों में महज दिखावे के लिए तैयारियां की जाती हैं, जबकि सामान्य दुर्घटनाओं से निपटने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। इस हादसे ने यह भी सवाल खड़ा किया है कि करोड़ों रुपये का धान बिना किसी सुरक्षा के खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है, जो बड़ी क्षति का कारण बन सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका