मध्यप्रदेश
Trending

मध्यप्रदेश के सागर में लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग, सेना सहित 12 से अधिक दमकल आग बुझाने में जुटीं

सागर । मध्यप्रदेश के सागर में कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलकगंज में रविवार तड़के लकड़ी टाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टाल की लकड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी भयंकर थी कि नगर निगम के साथ आसपास के निकाय, बीना रिफाइनरी और सेना की फायर ब्रिगेड की लारियो को आग बुझाने के लिए सागर बुलाया गया है। सूचना के बाद मौके पर एसडीएम सहित तहसीलदार सीएसपी व पुलिस बल मौके पर मौजूद है। नगर निगम के दो दर्जन से अधिक कर्मचारी, सेना के जवान आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार तिलकगंज में झूला चौराहे पर स्थित हरविंदर सिंह के लकड़ी ताल पर सुबह तड़के करीब 5 बजे आग लग गई। आज की सूचना पर कटरा पर खड़ी नगर निगम की फायर लारी मौके पर पहुंची , जिसने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते वह पूरे टाल में फैल गई । करीब 5000 वर्ग फीट में रखी लड़कियों में आग फैलने के बाद उसे काबू करना काफी मुश्किल हो गया।आग को अनियंत्रित होता देख मौके पर सेना की दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।
सुबह 9 बजे तक दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। आसपास के गोदाम व मकानों को खाली कर लिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में तमाशबीनो की भीड़ भी देखी गई, जिसे कोतवाली पुलिस के कर्मचारी हटाते हुए दिखे । सुबह करीब आठ बजे आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन लड़कियों में लगी आग सुलगती रही, जिसे हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई । मशीन से लड़कियों को हटाकर दमकल से लगातार पानी डाला जा रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper