छत्तीसगढ़
Trending

संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूतनी का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड में इन दिनों विभिन्न विषयों पर फिल्में बन रही हैं। खासतौर पर हॉरर कॉमेडी फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों की सफलता इसका उदाहरण हैं। इसी कड़ी में अब एक नई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूतनी’ का रोमांचक ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सुपरस्टार संजय दत्त विशेष भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

फिल्म ‘भूतनी’ का ट्रेलर

फिल्म ‘भूतनी’ के ट्रेलर में संजय दत्त एक शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण है। हालांकि, ट्रेलर से फिल्म की कहानी का पूरा अंदाजा नहीं लगता लेकिन इसमें नजर आने वाले कलाकारों की टीम बेहद खास है।

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि पलक तिवारी, आसिफ खान, मौनी रॉय और सनी सिंह भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि मशहूर सोशल मीडिया स्टार बी यूनिक इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

18 अप्रैल रिलीज होगी ‘भूतनी’

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूतनी’ 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। संजय दत्त स्वयं दीपक मुकुट के साथ इस फिल्म के सह-निर्माता हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

निर्माताओं की सूची में हुनर ​​मुकुट और संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का भी नाम है। कुल मिलाकर इसमें कोई शक नहीं है कि संजू बाबा का कॉमेडी अवतार देखने के लिए हर कोई उत्साहित होगा।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper