उत्तराखण्ड

एंबुलेंस में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मिनी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। एंबुलेंस में आग लगने के बाद चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

ये खबर भी पढ़ें : Live: रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह

लोगों ने तत्काल घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।

ये खबर भी पढ़ें : CG Breaking News: जय श्री राम का नारा  के साथ महापौर मिनल चौबे समेत सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

बहादराबाद थाना क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ की एक मिनी एंबुलेंस में देर रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस पतंजलि योगपीठ फेस 1 से फेस 2 के लिए जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

इसी दौरान मिनी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई और सुरक्षित बाहर निकल आया। आग की लपटें इतनी तेज थी की लोग आग बुझाने के लिए पास जाने की हिम्मत तक नहीं कर सके।

ये खबर भी पढ़ें : अगर आप लेना चाहते हैं स्मार्ट वॉच कम बजट में Boat प्रीमियम लुक

घटना की सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर पतंजलि योगपीठ के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि देर रात हरिद्वार के बहादराबाद स्थित पतंजलि फेस वन गेट के बाहर एक एंबुलेंस में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस और दमकल विभाग इसकी जांच कर रही है। उसके बाद ही कुछ कहना संभव होगा।

ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!

 

Back to top button
📰 E-Paper