RADA
छत्तीसगढ़

मानसून ने ट्रैक बदल लिया, छत्तीसगढ़ में शुरू होगा तेज बारिश का दौर

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा तेज बारिश का दौर

मानसून ने ट्रैक बदल लिया है। इससे अब छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। रविवार को प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं।

इसका क्षेत्र सरगुजा संभाग है। वहीं मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के भी अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं,

जबकि अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा हुई।

जिसमें सर्वाधिक वर्षा उत्तर छत्तीसगढ़ के ही कुछ क्षेत्रों में 16 सेमी तक, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम एक से दो सेमी वर्षा दर्ज की गई।

यह बन रहा सिस्टम
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका पश्चिम असम से उत्तरी ओडिशा तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

अधिकतम तापमान में गिरावट

अधिकतम तापमान में 30 वर्षों के औसत की तुलना में गिरावट देखी जा रही है। सर्वाधिक गिरावट जगदलपुर में 4.2 डिग्री, पेंड्रा रोड में 2.7, अंबिकापुर में दो डिग्री, रायपुर में 0.7, दुर्ग में 0.6 और बिलासपुर में यह सामान्य औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका