RADA
मध्यप्रदेश
Trending

 नगर निगम के डंपर की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची की मौत, लोगों ने की तोड़फोड़

इंदौर । शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसाखेड़ी चौराहे के पास मंगलवार को घर के बाहर साइकिल चला रही छह वर्षीय बच्ची को नगर निगम के डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : ससुराल में स्टाइल के साथ ट्रेडिशन बस एक बनारसी साड़ी में

घटना के बाद डंपर का चालकर और अन्य कर्मचारी कूदकर भाग गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और डंपर में तोड़फोड़ कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म अबीर गुलाल, उठने लगी बहिष्कार की आवाजें

पुलिस के अनुसार, छह वर्षीय निहारिका पुत्री सोनू बलोने मंगलवार सुबह घर के बाहर साइकिल चला रही थी, तभी नगर निगम का डंपर तेजी से आया। बच्ची घबराकर साइकिल सहित गिर पड़ी और डंपर के टायर की चपेट में आ गई। टायर उसके ऊपर से निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : मृतक दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से मिलकर अमित शाह ने दी सांत्वना

पुलिस ने बताया कि डंपर को जब्त कर लिया और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि डिवाइडर का काम चलने के कारण रोड संकरी हो गई है। इसी कारण यह हादसा हुआ। निहारिका का एक बड़ा भाई है और पिता गैस सिलेंडर की गाड़ी चलाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Redmi का धमाका  कम कीमत में  –  स्टाइल भी और स्मार्ट भी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका