RADA
लाइफ स्टाइल

करी पत्‍ते में छि‍पा है सेहत का खजाना

नई द‍िल्‍ली। करी पत्ता हमेशा से हमारे घर के क‍िचन में स्‍वाद बढ़ाने का काम कर रहा है। हालांक‍ि इसका काम स‍िर्फ खाने का स्‍वाद बढ़ाने का नहीं है। बल्कि सेहत को भी अनग‍िनत फायदे पहुंचाने में करी पत्‍ता मददगार है। करी पत्‍ते में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा ये कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे तत्‍वों से भी भरपूर है। अगर हम रोजाना अपनी डाइट में करी पत्‍ते को शामि‍ल करें तो पेट की समस्‍याओं से बचा जा सकता है। साथ ही ये वजन काे कंट्रोल करने में भी मदद करता है। करी पत्‍ते के और भी कई फायदे हैं। आज हम आपको करी पत्‍ते से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-
डाइजेशन में फायदेमंद
करी पत्ते पाचन को बेहतर बनाने में मददगार है। यह कब्ज, गैस, एसिडिटी और उल्टी जैसी समस्‍याओं को दूर करता है। करी पत्ते को पानी में उबालकर पीने से पेट से संक्रमण की सफाई होती है। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डायब‍िटीज करे कंट्रोल

डायब‍िटीज के मरीजों को करी पत्‍ते का सेवन जरूर करना चाह‍िए। इसमें मौजूद तत्‍व ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा करी पत्‍ता शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को संतुलित करता है। ये डायबिटीज में बेहद फायदा करता है।

वजन कंट्रोल करने में कारगर

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो करी पत्‍ते का सेवन आपके ल‍िए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर शरीर को डिटॉक्स करते हैं और चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। यह भूख को कंट्रोल करता है और ओवरईटिंग से बचाता है।
बालों को बनाए मजबूत

करी पत्ता न स‍िर्फ आपके सेहत को लाभ पहुंचाता है बल्कि खूबसूरती न‍िखारने में भी मदद करता है। ये बालों के ल‍िए भी फायदेमंद है। ये बालों को झड़ने से रोकते हैं और उन्‍हें मुलायम बनाते हैं। इसमें विटामिन A और C की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो बालों के लिए फायदेमंद होती है।

स्ट्रेस कम करने में फायदेमंद

करी पत्ते खाने से मानसिक तनाव और चिंता को कम क‍िया जा सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद करते हैं। ज‍िससे तनाव से राहत म‍िलती है। इसके अलावा ये मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करता है और शरीर को आराम पहुंचाता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका