
डिवाइडर से टकराकर युवक आया कार के नीचे, माैत
दुर्ग। जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक माेटरसाइकिल डिवाइडर से टकराकर एक युवक सामने से आ रही कार के नीचे आ गया, जिससे युवक की माैके पर ही माैत हाे गई। वहीं माेटरसाइकिल पर सवार अन्य दाे युवकाें काे मामूली चाेटें आई है। नेवई थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना आज बुधवार सुबह 6 बजे की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैञ वीडियो में दिख रहा कि एक माेटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे। डिवाइडर से टकराने के बाद माेटरसाइकिल पर सवार एक युवक विपरीत दिशा से आ रही कार के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नेवई पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश में जुट गई है।
ये खबर भी पढ़ें : आलिया के जीवन के ऐसे अनसुने तथ्य जो आपको चौंका देंगे – Pratidinrajdhani.in
इस हादसे में प्रशांत कुमार माहला (21 वर्ष) वार्ड 63 आजाद चौक निवासी की मौत हो गई। बताया जा रहा कि वे रक्षाबंधन पर अपनी बहन के घर अपने दो दोस्तों के साथ गांव गया हुआ था, जहां से आज वापसी के दौरान नगर निगम रिसाली के सामने डिवाइडर की अंतिम छोर से टकराकर हादसे का शिकार हो गया।
ये खबर भी पढ़ें : मानसिक रूप से स्वस्थ होने के संकेत – Pratidin Rajdhani

