RADA
राशिफल
Trending

आज का राशिफल 24 अगस्त 2025: जानें किसे मिलेगा सौभाग्य और किसे झेलनी होगी चुनौतियां जानने के लिए पढ़ें

आज का दिन (24 अगस्त) आपके लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए दैनिक राशिफल मददगार साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति दिनभर की दिशा तय करते हैं। भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 11:48 तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आज पूरे दिन रहेगा। दोपहर 12:30 तक शिव योग और उसके बाद सिद्ध योग का समय रहेगा। करण की स्थिति में सुबह 11:48 तक बव करण और उसके बाद बालव करण रहेगा। आइए जानते हैं, आज 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेष राशि – आज आपके कारोबार में नए अनुबंध बनने की संभावना है, जो लाभदायक साबित होंगे। बच्चों को लेकर मन में चिंता रह सकती है। कोई नई योजना बनने के संकेत हैं, जिससे आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। पैसों की प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। विवादों से दूरी बनाए रखें और गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

वृषभ राशि – जरूरी कामों को टालें नहीं और समय रहते पूरा कर लें। धार्मिक यात्रा की संभावना है। सरकारी कामों में आ रही अड़चनें खत्म हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है। निवेश से फायदा होगा। बोलते समय सोच-समझकर ही अपनी बात रखें।

मिथुन राशि – हर किसी पर तुरंत भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। अपनी बातें हर किसी से साझा न करें। बोलते समय सावधानी रखें, वरना गलतफहमी हो सकती है। चोट लगने या चोरी जैसी परेशानी का खतरा है, इसलिए जोखिम से दूर रहें।

कर्क राशि – लंबे समय से चल रही पारिवारिक समस्याएं अब सुलझने के आसार हैं। घर में शांति और सुख का माहौल रहेगा। बाहरी लोगों का सहयोग काम को आसान बना देगा। हालांकि, मन में किसी अनजान डर की वजह से चिंता रह सकती है। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी।

सिंह राशि – किसी मनचाहे काम में देरी या रुकावट आने से तनाव हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी और व्यवसाय दोनों में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। घर बदलने या मकान से जुड़ा कोई निर्णय लेने का मौका मिल सकता है। चिंता को हावी न होने दें।

कन्या राशि – आपके खिलाफ बातें करने वाले लोग भी अब आपकी सराहना करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। पढ़ाई और बौद्धिक कामों में सफलता मिल सकती है। कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है और निवेश से लाभ होने की संभावना है।

तुला राशि – रुके हुए काम आज आपकी सोच और समझदारी से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। हालांकि, शरीर में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। तनाव और चिंता का माहौल रहेगा। कोई अप्रिय समाचार मिलने की आशंका भी है।

वृश्चिक राशि – प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। घर और बाहर दोनों जगह आपकी चर्चा बढ़ेगी। निवेश करना फायदेमंद रहेगा और पैसों की प्राप्ति के अवसर भी मिलेंगे। हालांकि, अनावश्यक जोखिम से बचें। विवाह से जुड़ी परेशानियों का समाधान निकालने के लिए समय अनुकूल है।

धनु राशि – काम समय पर पूरा करना आपके लिए जरूरी है। जीवनसाथी की सेहत या किसी परेशानी को लेकर चिंता हो सकती है। कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आर्थिक लाभ होगा और निवेश आपके पक्ष में रहेगा। किसी बड़े जोखिम से दूरी बनाए रखें।

मकर राशि – कारोबार में उन्नति के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। अचानक धनलाभ की संभावना है। किसी व्यावसायिक यात्रा से फायदा होगा। हालांकि, विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। कानूनी मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है।

कुंभ राशि – आज आप चाहकर भी दूसरों का काम करने से बच नहीं पाएंगे। किसी विवाद की वजह से आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव और चिंता बनी रह सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

मीन राशि – आप जो सोचते हैं, उसे अक्सर अमल में नहीं ला पाते और दूसरों की राय पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं। आज अपने विवेक से फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पुराने बकाए की वसूली हो सकती है। हालांकि, तनाव और बेचैनी का माहौल रह सकता है। सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका