पंजाब

लुधियाना में महंगाई के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, गले में सिलेंडर लटकाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

लुधियाना। देश में लगातार बढ़ती महंगाई और विशेष रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर आज पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लुधियाना के ऐतिहासिक घंटा घर चौक पर ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल रोस प्रदर्शन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनोखा प्रदर्शन: गले में लटकाए खाली सिलेंडर

आज का यह प्रदर्शन अपने अलग अंदाज के कारण पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप अपने गले में खाली गैस सिलेंडर लटकाकर केंद्र सरकार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से छोटे कारोबारियों, ढाबा संचालकों और हलवाइयों की कमर टूट गई है।

भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
घंटा घर चौक पर प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरमाया रहा। आप’ कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद और केंद्र सरकार होश में आओ के नारे लगाए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ जनता बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार आए दिन तेल और गैस की कीमतें बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।

प्रमुख विधायक और नेता रहे मौजूद

इस रोस प्रदर्शन में लुधियाना के लगभग सभी विधायकों और भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। विधायकों ने संयुक्त रूप से कहा कि कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाजार में हर चीज के दाम बढ़ेंगे। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। यदि बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस नहीं ली गईं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका