RADA
अपराध

बलात्कार का फरार आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार का फरार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। 14 जुलाई को पीड़िता द्वारा थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी जागेश्वर उर्फ छोटू यादव पिता राम कुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बोड़सरा द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरन उसके घर घुसकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया और पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर शादी करने से मना कर पीड़िता के साथ मारपीट कर स्वयं फरार हो गया कि रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनुज गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा निमितेश सिंह को उक्त प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा रविन्द्र अनंत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलास किया गया आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार था जिसके मोबाइल नंबर का साइबर सेल से लोकेशन प्राप्त कर चरौदा भिलाई जिला दुर्ग टीम रवाना किया गया जहां चरौदा से आरोपी जागेश्वर यादव को अभिरक्षा में लेकर थाना चकरभाठा लाया गया। आरोपी को आज 24.07.24 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा के समक्ष पेश किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाम आरोपी – जागेश्वर उर्फ छोटू यादव पिता राम कुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बोड़सरा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका