RADA
छत्तीसगढ़
Trending

आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू और हाेटल व्यवसायी के यहां एसीबी का छापा

रायपुर । छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज सुबह जेल में बंद आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया सहित दुर्ग -भिलाई के एक व्यवसायी के लगभग 19 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर खनिजों की करें खोज : सचिव पी. दयानंद

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसीबी की टीम समीर विश्नोई के राजस्थान के अनूपगढ़ स्थित ससुराल में भी पहुंची है। सभी तीन अधिकारी कोयला घोटाला के मामले में अभी रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी की टीम ने छत्तीसगढ़ के भिलाई, रायगढ़, झारखंड और राजस्थान में दबिश दी है । इसके लिए 19 विशेष टीम काम में जुटी है। जिसमें राज्य पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : संभागायुक्त ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर ईलाज करने के दिए निर्देश

सूत्रों के अनुसार एसीबी के अधिकारी आज सुबह तड़के 5:00 बजे बजे आईएएस समीर विश्नोई के राजस्थान के अनुपगढ़ स्थिति ससुराल में छापा मारा है ।एसीबी के अधिकारियों ने दो दिन पूर्व ही सारी जानकारी राजस्थान पुलिस से साझा की थी। उल्लेखनीय है कि समीर की पत्नी प्रीति गोदारा की मां जयपुर की महापौर रह चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें : कोलगेट ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत की

वहीं छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेहरू नगर ईस्ट निवासी नौकरशाहों के करीबी होटल व्यवसायी अनिल कुमार पाठक के नेहरू नगर ईस्ट स्थित घर और होटल न्यू हैप्पी अवर्स इन में शुक्रवार सुबह एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची । आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर एसीबी और ईओडब्ल्यू की 20 अधिकारियों की एक टीम ने व्यवसायी के यहाँ दबिश दी है। नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसाय अनिल कुमार पाठक के घर एवं होटल न्यू हैप्पी हॉर्स नेहरू नगर में एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम चार वाहनों में पहुंची। टीम द्वारा पहुंचते ही घर एवं होटल दोनों में ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : पति अरमान मलिक के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा करने पर ट्रोल हुईं पायल

आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू और छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया पिछले डेढ़ साल से जेल में हैं। बहुचर्चित कोल स्कैम में इन तीनों अधिकारियों के यहां ईडी ने छापा मारा था। इसमें समीर विश्नोई के यहां 4 किलो सोना और 47 लाख रुपए मिले थे। रानू साहू और सौम्या चौरसिया के यहां कोल स्कैम में लेनदेन के काफी साक्ष्य मिले थे। इस आधार पर ईडी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में ईडी ने इस केस को छत्तीसगढ़ के एसीबी को सौंप दिया।

ये खबर भी पढ़ें : आजादी की लड़ाई लड़ने वाले वो वीर, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका