RADA
छत्तीसगढ़
Trending

ACCIDENT CG : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 13 की मौत, 11 गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे विधानसभा थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक छोटे ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 10 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में 11 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रविवार की रात करीब 11.30 बजे की है। घायलों को रायपुर के मेडिकल कालेज हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हादसे के बाद सड़क पर बिखरा शव

एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने हादसे के संबंध में बताया कि रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के गांव चटौद निवासी पुनीत साहू की बेटी के बच्चा होने के छठवें दिन छठी कार्यक्रम आयोजित था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार लोग स्वराज माजदा वाहन क्रमांक ष्टत्र 04, रूक्त 1259 में सवार होकर खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाना बनारसी गए थे। देर रात वे सभी वापस लौट रहे थे। तभी रायपुर-बलौदबाज़ार रोड पर सारागांव के पास एक ट्रेलर गाड़ी क्रमांक जे एच -05, डीपी -7584 के साथ माजदा की टक्कर हो गई। हादसे में 11 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रविवार की रात करीब 11.30 बजे की है। घायलों को रायपुर के मेडिकल कालेज हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिन्हें तुरंत खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेलर में लोहे का स्ट्रक्चर था, जो दोनों ओर से तीन-तीन फीट बाहर निकला हुआ था। लोहे के उन स्ट्रक्चर से माजदा वाहन का डाला टकराया, जिससे सबसे अधिक हानि हुई। इसके बाद माज़दा डंपर से टकराई। घटना में ग़ैर इरादतन हत्या के तहत दर्ज प्रकरण होगा। तीनों वाहनों के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक

भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान मोहंदी, धरसींवा निवासी टिकेश्वरी साहू (45 वर्ष), एकलव्य साहू (6 वर्ष), प्रभा साहू (34 वर्ष) और गीता साहू (54 वर्ष), गोंडवारा निवासी कुमारी महिमा साहू (18 वर्ष), धरसीवां निवासी नंदनी साहू (53 वर्ष), आनंदगांव, बेमेतरा निवासी उमंग साहू (5 माह), वर्षा साहू (28 वर्ष) और भूमि साहू (4 वर्ष), नागौरा मंदिर, हसौद निवासी राजवती साहू (60 वर्ष), और चटौद, विधानसभा क्षेत्र निवासी कृति साहू (50 वर्ष), कुंती साहू (55 वर्ष) और टिकेश्वर साहू (35 वर्ष) के रूप में की गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका