RADA
मनोरंजन

तेजस्वी प्रकाश के साथ हुआ हादसा, जले हाथ के साथ सुनाई पूर घटना

नई दिल्ली। तेजस्वी प्रकाश अपनी मस्ती भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। अभिनेत्री पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती है। उन्हें बिग बॉस और नागिन जैसे शोज से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। फिलहाल उनको लेकर जो खबर आ रही उससे फैंस परेशान हो सकते हैं। शूटिंग के दौरान तेजस्वी प्रकाश का हाथ जल गया है जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है।
शनिवार को तेजस्वी प्रकाश को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान वो ब्लू टॉप और ग्रे जॉगर में दिखाई दीं। तेजस्वी ने पैपराजी को पोज भी दिए। इसी दौरान पैपराजी ने उनके हाथों के बारे में सवाल किया जिसके बाद उन्होंने बताया की उनका हाथ जल गया है। तेजस्वी ने कहा कि कुकिंग करते वक्त उनका हाथ जल गया था। बता दें कि इससे पहले भारती सिंह के लाफ्टर शेफ शो में राहुल वैद्य के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। वो भी खाना बनाते वक्त चोटिल हुए थे।
तेजस्वी प्रकाश के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वो नागिन 6 में दिखाई दी थीं। इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वो बिग बॉस के 15वें सीजन की विनर रह चुकी हैं। इसी दौरान उनकी करण कुंद्रा की लव स्टोरी का आगाज भी हुआ था। जल्द ही मास्टरशेफ में नजर आने वाली हैं। इस शो में अर्चना गौतम भी नजर आने वाली हैं।
उनको लेकर भी खबर आई थी कि खाना बनाते वक्त उनका हाथ कट गया था। अर्चना ने खुद इसके बारे में बताया था। इस शो में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, गौरव खन्ना, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, फैसल मलिक, उषा नाडकर्णी, कबिता सिंह जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। शो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तेजस्वी प्रकाश से पहले कुकिंग-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के सेट पर रीम शेख के साथ भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। दरअसल शो में वो खाना बना रही होती हैं और भारती से बात कर रही होती हैं तभी अचानक कढ़ाई से तेल उनके फेस पर छटक पड़ता है। इस वजह से उनके चेहरे पर काफी दाग भी पड़ गए थे। चोट के कुछ दिन बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि अब वो ठीक हो गई हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका