Accident News : अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दाे युवकाें को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
रायपुर । राजधानी रायपुर से करीब 20 किमी दूर अभनपुर के पास बीती रात एक अज्ञात वाहन ने ओला स्कूटी सवार दाे युवकाें काे कुचल दिया । हादसे में एक युवक की माैके पर ही मौत हो गई है, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स
अभनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर के कल्पतरू प्लांट के पास अज्ञात वाहन ने बीती रात इलेक्ट्रानिक स्कूटी ओला को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।
ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani
मृतक की पहचान शुभम जांगड़े पिता संतोष जांगड़े (23) निवासी बोरिया खुर्द के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का नाम रुद्रा प्रताप मारकंडे पिता बद्री मारकंडे उम्र (22) निवासी सिवनी रायपुर के रूप में हुई है।
ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani
अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव पाेस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।
ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

