RADA
छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 5 की कार्रवाई: आजाद चौक में अवैध पाटों को तोड़ा, सेटबैक हटाए, जुर्माना वसूला

 रायपुर – आज रात्रि नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 5 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार जोन नगर निवेश और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कार्यपालन अभियंता  लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता  नागेश्वर रामटेके, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  सन्दीप वर्मा, उप अभियंता  संस्कार शर्मा,  टिकेन्द्र चंद्राकर, जोन स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू,  दिलीप भारती एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में सफाई में बाधा बने जीई रोड के आजाद चौक पुलिस थाना के समीप विप्र भवन शापिंग काम्प्लेक्स के सामने लगभग 8 दुकानों के बाहर नाली पर कब्जा जमाकर निर्मित अवैध बड़े लगभग 8 पाटों को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर सफाई की बाधा हटाकर तत्काल नाली सफाई करवाने का कार्य जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु करवाया गया.4 दुकानों के सामने निर्मित सेटबेक को हटाया गया. नगर निगम जोन 5 द्वारा दुकानदारों पर लगभग 30 हजार 500 रूपये का जुर्माना किया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका