RADA
छत्तीसगढ़

कलेक्टर का एक्शन, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को नोटिस, रीडर के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

कलेक्टर का एक्शन, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को नोटिस, रीडर के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

  • उरला पटवारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देशकलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण

    रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने धरसींवा तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर ने राजस्व के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई और धरसींवा तहसीलदार व नायब तहसीलदार को शो-काॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही पर रीडर के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए और पटवारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
    कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह आज धरसींवा तहसील में राजस्व प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली और पंजी-अभिलेख का अवलोकन किया। लंबित प्रकरणों की सिलसिलेवार जानकारी ली। कलेक्टर ने फाइलों को देखा और अधूरे दस्तावेज संलग्न होने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने खुद कार्यालय के आलमारी को खोलकर फाइलों की पड़ताल की। इस दौरान भारी कमियां मिलने पर धरसींवा तहसीलदार जयेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार संदीप सिंह राजपूत को शो-काॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही रीडर दिलीप घोष और मिथिलेश ध्रुव के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के तहत पटवारी प्रतिवेदन नहीं देने पर उरला पटवारी दिलीप नायक के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सभी रिकाॅर्ड दुरूस्त किया जाए और राजस्व प्रकरणों की कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकरणों में लेट-लतीफी न की जाएं। आम नागरिकों के आवेदनों की सुनवाई कर जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद व एसडीएम नंदकुमार चौबे भी उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका