मध्यप्रदेश

कार्रवाई या दबंगई…? CMO ने बीजेपी नेता के घर फेंका कचरा…!

कार्रवाई या दबंगई…? CMO ने बीजेपी नेता के घर फेंका कचरा…! प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल…Video हुआ वायरल…यहां देखें

मध्य प्रदेश :- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर परिषद में एक वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। वीडियो में नगर परिषद के सीएमओ शैलेंद्र सिंह को देखा जा सकता है कि वे नगर परिषद के अमले को निर्देश देते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश राय के घर के अंदर कचरा फेंकवा रहे हैं।

यह भी पढ़े …पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की कार्यालय में हुई बैठक – Pratidin Rajdhani

बीजेपी नेता महेश राय ने कहा कि उन्होंने कचरा सड़क पर रखा था, लेकिन सीएमओ ने उसे उनके घर में फेंकवा दिया। उन्होंने इसे नगर परिषद की मनमानी और दबंगई करार दिया और उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। महेश राय ने सवाल उठाया कि अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो आम जनता के साथ क्या होगा।

वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना का अलग पक्ष रखा है। उनका कहना है कि महेश राय ने बार-बार मना करने के बावजूद सड़क पर कचरा फेंका था, जिसके कारण सीएमओ ने यह कार्रवाई की। इस घटना ने हरपालपुर नगर परिषद में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और राजनीतिक टकराव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper