अपराध
Trending

सड़कों में स्टंटबाजी करने वाले 5 बाईक राईडर्स पर हुई कार्यवाही

रायपुर। थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत नया रायपुर के सड़कों में स्टंटबाजी करने वाले कुल 05 बाईक राईडर्स पर कार्यवाही की गई।

ये खबर भी पढ़ें : जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक प्रयास करें : राज्यपाल डेका

मिली जानकारी अनुसार 15 अगस्त को थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत नया रायपुर के सड़कों में अलग-अलग दोपहिया वाहनों में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने दोपहिया वाहनों में स्टंट करते हुए स्वयं तथा दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही है, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर घेराबंदी कर सड़क में बाईक से स्टंट करने वाले 05 बाईक राईडर्स को पकड़कर उनके विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्यवाही किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : पहली बार कमला हैरिस-वॉल्ज की चुनावी रैली, बोले- ट्रंप के खिलाफ लड़ना ही मकसद नहीं

इनके विरूद्ध हुई कार्यवाही

करण कोसले पिता महासिंग कोसले उम्र 22 वर्ष निवासी पलौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर ,रामेश्वर चक्रधारी पिता अशोक चक्रधारी उम्र 20 वर्ष निवासी लालपुर देवुपरी रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर,  शिवम भारती पिता प्रकाश भारती उम्र 20 वर्ष निवासी पलौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।,  विवेक कुमार गौतम पिता रामआश्रय गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी बीरगांव न्यू नगर निगम आफिस के पास थाना उरला रायपुर,  साहिल कुमार जांगडे पिता रामकुमार जांगडे उम्र 18 वर्ष निवासी सुदामा नगर टिकरापारा रायपुर।

ये खबर भी पढ़ें : साय कैबिनेट का फैसला : टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल बढ़ाने सहित यह हुआ फैसला

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper