देश-विदेश
Trending

 नेपाल के विदेश मंत्री राणा 18 अगस्त को भारत दाैरे पर

काठमां। नेपाल में केपी शर्मा ओली की पुनः सरकार बनने के बाद विदेश मंत्री आरजू देउबा राणा रविवार 18 अगस्त  को भारत के पांच दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली आ रही हैं। नेपाल के एक मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रिमंडल की बैठक में इस दौरे को मंजूरी दी गई है। यह कार्यक्रम पहले स्वास्थ्य जांच के लिए तय किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने बताया कि राणा का यह दौरा प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद हो रहा है। बैठक में विदेश मंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के भारत दौरे के कार्यक्रम को मंजूरी दी गई।

राणा, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा की पत्नी भी हैं। पदभार संभालने के बाद राणा की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि राणा इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस.जयशंकर और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। राणा की यह यात्रा भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के नेपाल दौरे के एक सप्ताह बाद हो रही है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, 62 वर्षीय राणा पहले नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली आने वाली थीं, लेकिन भारत सरकार से निमंत्रण मिलने के बाद यह यात्रा आधिकारिक हो गई।

राणा भारत के 5 दिवसीय दौरे के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वह भारत-नेपाल के आपसी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में संकल्प को दोहराएंगी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान विदेश मंत्री राणा ‘हाइपरपैराथायरायडिज्म’ के अपने पिछले ऑपरेशन से संबंधित जांच के लिए नयी दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल आएंगी।

 

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका