RADA
मनोरंजन

अभिनेता प्रभास की नई फिल्म का एलान अगस्त में

अभिनेता प्रभास की नई फिल्म का एलान अगस्त में

अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है। प्रभास समेत फिल्म के तमाम कलाकार इसके प्रदर्शन से गदगद है। इसी बीच, अब प्रभास की नई फिल्म को लेकर जानकारी आना शुरू हो गई है। उनकी नई फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रभास जल्द ही हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म पर ताजा अपडेट आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एलान 22 अगस्त, 2024 को किया जाएगा। इतना ही नहीं फिल्म की शूटिंग भी उसी दिन शुरू हो जाएगी।

हनु राघवपुडी की यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए सेट बनाने का काम जारी है। ‘सलार’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ में एक्शन के बाद अब प्रभास के प्रशंसक उनका रोमांटिक अंदाज देखने के लिए उतावले हो रखे हैं। प्रभास द्वारा फिल्म की शूटिंग के लिए तारीख तय किए जाने की भी चर्चा है।

हाल ही में, खबर आई थी कि पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली भी प्रभास की इस फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी। वो इससे पहले ‘मॉम’ में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक एलान होना बाकी है। प्रभास की बात करें तो वो ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद से ब्रेक पर चल रहे हैं। वो अपनी नई फिल्म ‘द राजा साब’ से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन मारुति द्वारा किया जा रहा है। प्रभास अगले महीने से इसकी शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका