RADA
मनोरंजन

अभिनेता प्रतीक गांधी सुर्खियों में, रियल लाइफ कपल निभाएंगे रील लाइफ में पति-पत्नी की भूमिका

अभिनेता प्रतीक गांधी सुर्खियों में, रियल लाइफ कपल निभाएंगे रील लाइफ में पति-पत्नी की भूमिका

अभिनेता प्रतीक गांधी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वे विद्या बालन के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा प्रतीक आने वाले दिनों में हंसल मेहता की सीरीज ‘गांधी’ में महात्मा गांधी की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इस सीरीज की एक और खास बात है प्रतीक ‘गांधी’ में अपनी पत्नी भामिनी ओझा के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सपना हुआ सच
प्रतीक गांधी और भामिनी ओझा असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं। हंसल मेहता की सीरीज ‘गांधी’ में भामिनी कस्तूरबा गांधी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। भामिनी ने इस विषय में बात करते हुए कहा, ‘मेरे लिए यह किसी सपने के सच होने जैसी बात है। मैं और प्रतीक एक साथ एक सीरीज में वो भी पति-पत्नी की भूमिका निभाएंगे। इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है।’

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका