RADA
मनोरंजन

अभिनेत्री पार्वती नायर ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पार्वती नायर ने आश्रित अशोक से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें पार्वती ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। हाल ही में थलपति विजय की फिल्म ‘दे ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ की सह कलाकार पार्वती नायर ने आश्रित अशोक से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसके कमेंट्स में लोगों ने इन दोनों को बधाई दीं।
बीते दिन अभिनेत्री पार्वती नायर ने चेन्नई के व्यवसायी आश्रित अशोक से सगाई कर ली, जिसके बाद उन्होंने अपने मंगेतर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में पार्वती नायर हल्की ग्रीन साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि उनके मंगेतर अशोक सफेद रंग के एथनिक परिधान को पहने दिख रहे हैं। तस्वीरों में पार्वती और अशोक एक दूसरे के साथ हंसते मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
दिखावे की दुनिया में पार्वती को मिला अपना
इंस्टाग्राम में तस्वीरें शेयर करते हुए पार्वती नायर ने लिखा, “दिखावों की दुनिया में मुझे कोई अपना मिल गया, जो मेरे सारे सुख दुख में साथ खड़ा रहा, और आज मैं जीवन पर्यंत साथ, विश्वास, और प्यार के लिए हां कहती हूं। इसके साथ ही अपने फैंस के अपार प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया, क्योंकि ये सफर आपके बिना अधूरा है।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parvati Nair (@paro_nair)

पार्वती नायर के सगाई वाले इस पोस्ट पर उनके कुछ दोस्तों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है, जिसमें एक ने लिखा, “आप दोनों की नई जिंदगी को ढेर सारी शुभकामनाएं” और एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत बधाई।

शादी को लेकर किया खुलासा

एक इंटरव्यू में पार्वती ने बताया कि आप जिसके साथ अपना जीवन बिताना चाहते हैं, उन्हें करीब से जानना जरूरी है। अपनी शादी की चर्चा करते हुए इन दोनों ने कहा, “चेन्नई में हम अपनी शादी करेंगें, जिसमें मलयाली और तेलुगु संस्कृति का मिश्रण होगा।”

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका